Rahul Gandhi Disqualified: क्या जेल जाएंगे राहुल गांधी? या फिर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव? पढ़ें तमाम सवालों के जवाब

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 862 शब्द|📅 24 Mar 2023

नई दिल्ली।Rahul Gandhi Disqualified: लोकसभा के एक पत्र ने आज देश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस पत्र ने पूर्व सांसद बना दिया। अभी तक राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता ही रद्द कर दी।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

ऐसे में आप लोगों के मन में कई तरह से सवाल खड़े हो रहे होंगे। जैसे- क्या राहुल गांधी जेल जाएंगे ? क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे ? क्या राहुल गांधी की राजनीतिक पारी समाप्त हो गई? इत्यादि। हम आपको इन तमाम सवालों के जवाब देंगे, आप आगे पढ़ते रहें।

बता दें कि गुजरात की सूरत कोर्ट ने ‘मोदी’ सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। इसी मामले के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिन गई और वायनाड सीट खाली हो गई। सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी के पास क्या कुछ विकल्प हैं, आइये विस्तार से समझते हैं।

क्या राहुल गांधी जेल जाएंगे?

राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, सजा सुनाने के बाद ही कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और अपील करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया। ऐसे में राहुल गांधी को ऊपरी अदालत में अपील कर पूरे केस को गलत साबित करना होगा और खुद को निर्दोष भी साबित करना पड़ेगा।

अगर राहुल गांधी खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें एक महीने के बाद दो साल की सजा काटनी होगी। सजा भुगतने के बाद राहुल गांधी 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जिसका मतलब है कि राहुल गांधी का 8 साल तक चुनावी करियर थम जाएगा।

क्या राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे?

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। जिसका मतलब है कि 2 साल की सजा पूरी होने के बाद राहुल गांधी और 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएगा। ऐसे में 8 साल के लिए उनके चुनावी करियर में ब्रेक लग जाएगा। अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाला है और अगर राहुल गांधी खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाए, तो 2024 के साथ-साथ 2029 का भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

राहुल गांधी के पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद?

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बचाने के सभी रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। उनके पास हाई कोर्ट में जाने का विकल्प है। अगर हाई कोर्ट सूरत कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा देता है, तो उनकी सदस्यता बच सकती है।

वहीं, अगर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलती है, तो राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। शीर्ष अदालत अगर फैसले पर स्टे लगाता है, तो उनकी सदस्यता बच जाएगी और अगर उन्हें राहत नहीं मिली, तो फिर 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

क्या वायनाड सीट पर होंगे उपचुनाव?

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं। इसके लिए 6 महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। ऐसे में वायनाड में उपचुनाव होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि अगर चुनाव के लिए छह महीने से ज्यादा का समय बचा हो, तो उपचुनाव कराना पड़ेगा।

वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे राहुल गांधी ?

राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने के बाद वायनाड सीट खाली हो गई है। ऐसे में वायनाड सीट पर उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। हो सकता है कि एक-दो महीने के भीतर वायनाड में उपचुनाव हों। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के अलावा किसी अन्य नेता को पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है।

क्या है जनप्रतिनिधि कानून?

जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 8 के मुताबिक, अगर सांसद या विधायक को किसी भी मामले में दो साल या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उनकी संसद सदस्यता रद्द हो जाएगी। इतना ही नहीं, वे सजा पूरी होने के छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेन्द्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? राहुल के खिलाफ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज कराया था।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *