Chamkila Movie: नहीं रिलीज होगी दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘चमकीला’!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 25 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chamkila Movie: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आने वाली फिल्म ‘चमकीला’ (Chamkila) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

अक्सर कई अभिनेता और मशहूर गायक ऐसे होते हैं, जिनकी फिल्में देखने के लिए हर कोई इंतजार करता है। फैंस भी उस एक्टर की फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला पर बनी फिल्म ‘चमकीला’ का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

बता दें, चमकिला की बायोपिक फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन अब दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि इस फिल्म (चमकीला फिल्म) का प्रसारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब की दिवंगत गायिका चमकिला की पत्नी गुरमेल कौर की अपील पर कोर्ट ने फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

गौरतलब है कि कहा जा रहा था कि दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘चमकीला’ अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन अब फिल्म (Chamkila Movie) का प्रसारण पूरी तरह से रोक दिया गया है। बता दें, पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमर सिंह चमकिला देश के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *