Parking Rules: कार-बाइक-ऑटो वालों के ल‍िए न‍ित‍िन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 25 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Parking Rules: अपनी कार्यशैली के ल‍िए मशहूर केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने सड़को पर गलत ढंग से पार्क होने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने की बात कही है। बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में एक घोषणा की है कि यदि कोई सड़क पर गलत तरीके से पार्क क‍िए गए व्‍हीकल की तस्वीर भेजता है तो उसे 500 रुपये का इनाम द‍िया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री की तरफ से की गई इस घोषणा को सुनकर कार, बाइक और अन्‍य व्‍हीकल ड्राइव करने वालों के साथ आम आदमी भी चौंक गया। उन्‍होंने कहा सरकार इस कानून को जल्‍द लाने पर व‍िचार कर रही है। नितिन गडकरी ने बताया क‍ि वाहन चालक इस न‍ियम को सुनने के बाद आश्‍चर्य जता रहे हैं। लेक‍िन इसके लागू होने के बाद शहरों में लगने वाले जाम से राहत म‍िलेगी। उन्‍होंने बताया क‍ि गलत तरीके से व्‍हीकल पार्क करने वाले से इस गलती पर 1,000 रुपये जुर्माना ल‍िया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था क‍ि इस कानून को लाने का मकसद गलत ढंग से वाहन पार्क करने की आदत को रोकना है। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं एक कानून लाने वाला हूं-उसके अनुसार जो भी सड़क क‍िनारे वाहन पार्क करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये का इनाम द‍िया जाएगा।’

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *