डेली संवाद, वाराणसी। Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने कम उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आकांक्षा ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से हर कोई हैरान है।
आकांक्षा को डांस करने का काफी शौक था। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाइड होने के चलते वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। वह अक्सर अपनी डांसिंग रील वीडियो शेयर करती थी जो कि काफी मजेदार हुआ करती थी। इसके चलते उनके वीडियो काफी वायरल भी होती थी।
आकांक्षा दुबे की वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 से 50 हजार के बीच लाइक्स भी मिलते थे। इसके चलते उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती थी। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने ‘मेरी जंग, मेरा फैसला’ नामक भोजपुरी फिल्म में कैमियो रोल किया था जो कि उनका एक्टिंग डेब्यू भी था।
आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
पुलिस ने मौका-ए-वारदात से भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का पार्थिव शरीर बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस आत्महत्या के का कारण का पता लगा रही है। आकांक्षा दुबे एक सफल यूट्यूबर भी थी। उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के माध्यम से अपनी बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली थी। उन्होंने कमर एक नंबर, राजा जवान हम लाइका और कमरिया जैसे को गानों में काम किया था। आकांक्षा दुबे को साजन और मुझसे शादी करोगी जैसी भोजपुरी फिल्मों से काफी प्रसिद्धि भी मिली थी।
आकांक्षा दुबे टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हुई। उन्होंने अपना करियर एक्टिंग और डांस वीडियो के माध्यम से शुरू किया था, जिन्हें वह पब्लिश करके इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। इससे उनकी वीडियो वायरल होने लगी और इंस्टाग्राम पर देखते-देखते उनके 17 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़ी चीजों के बारे में व्लोगिंग करती थी। 2016 में उन्होंने अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया था।
क्या है आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड का कनैक्शन
आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात की जाए तो उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम समर सिंह है जोकि भोजपुरी के फेमस गायक है। वह उनके साथ कई गानों में नजर भी आ चुकी है। एक पोस्ट में उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन समर को टैग करके उन्हें बधाई दी थी। इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही फैंस की कमेंट को पढ़कर पता चलता है दोनों के बीच हाल के दिनों में तनातनी थी। इसके चलते दोनों एक-दूसरे की पोस्ट में भी कम नजर आने लगे थे। आकांक्षा सिंह की आत्महत्या के कारण यह भी एक कारण माना जा रहा है और लोग समर सिंह को इसके लिए भी दोष दे रहे है।