Jagbir Singh Brar: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी, अब AAP का थामन थामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 26 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jagbir Singh Brar: पंजाब से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सुखबीर बादल को पंजाब में फिर से बड़ा झटका लगा है। खबर है कि जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक बार फिर से पार्टी बदल ली है। इस बार उन्होंने AAP का दामन थामा है।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

दल-बदल में माहिर माने जाते नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक फिर से अपनी पार्टी बदल ली है। अकाली दल छोड़ कर पीपीपी ज्वाइन किया। इसके बाद पीपीपी छोड़कर कांग्रेस में आए, फिर कांग्रेस छोड़ अकाली दल में आ गए। जालंधर कैंट से अकाली दल ने टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस के परगट सिंह से वे हार गए।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने फिर से पलटी मारी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। जगबीर बराड़ को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुरल समेत कई नेता मौजूद थे।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *