Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें और पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान मोगा जिले के सब डिवीजनल निहाल सिंह वाला के गांव खाई पहुंचकर जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त गेहूं के प्रति एकड़ 15 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि किसानों को सात दिन के भीतर विशेष गिरदावरी पूरी कर 5 अप्रैल तक मुआवजा जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गेहूं की तैयार फसल को नुकसान हुआ है, जिसके चलते विशेष गिरदावरी कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उन्होंने कहा कि गेहूं के अलावा बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों और पशुओं की रिपोर्ट प्राप्त कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में बैठकर जायजा लेते थे। मान ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं, वह किसानों का दर्द अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए मैं आज यहां किसानों की समस्याएं सुनने आया हूं।

VIDEO- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *