Akhilesh Yadav: सारस वाले आरिफ पर FIR दर्ज होने से गुस्साए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बोले – CM योगी पहले सांड पकड़ कर दिखाएं

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ। Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरिफ पर सिर्फ इसलिए कार्रवाई हो रही है क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के एक जानने वाले के हाथी ने कुछ लोगों को मार दिया था। उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है? अखिलेश ने योगी सरकार के छह साल के पूरे होने पर सरकार द्वारा पेश की गई उपलब्धियों पर भी जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हुआ है उसके पहले आजम खां के साथ भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह को और रफ्तार से आगे बढ़ाए। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली की सरकारों ने हमेशा ही क्षेत्रीय दलों का नुकसान किया है। क्षेत्रीय दल मिलकर ही भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं।

VIDEO- UP में सारस पर सियासत, अखिलेश यादव ने CM योगी के गोलू को भी लपेटा















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *