Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर जालंधर में, विधायकों और वर्करों से करेंगे मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 27 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Bhagwant Mann: जालंधर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है। जिससे संगठन के साथ साथ सरकार भी हरकत में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार जालंधर में कार्यक्रम कर रहे हैं। पिछले दिनों जहां डेरा सचखंड बल्ला में वे नतमस्तक हुए, वहीं आज वेरका मिल्क प्लांट में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर से जालंधर आ रहे हैं। इस दौरान वह वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

बता दें कि गत दिवस जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं आज भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के वर्करों में खासा उत्साह है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *