Punjab News: विजीलैंस की टीम फिर एक्शन में, 24,000 रुपए की रिश्वत लेते इस अफसर को दबोचा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 27 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका नवांशहर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी प्रेम कुमार को 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी करनाना, तहसील बंगा ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता और उसके चाचा जी की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले किस्तों में 24,000 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली है, जब दोषी पटवारी रिश्वत की माँग कर रहा था।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने उक्त शिकायत में लगाए दोष की जाँच की और रिश्वत मांगने और लेने के दोषी पाए जाने के उपरांत उपरोक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *