Verka Milk Plant Jalandhar: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट में की नई मशीनरी का किया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 27 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Verka Milk Plant Jalandhar: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट में जहां नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन किया वहीं पर शहर के विकास कार्यों का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने वेरका मिल्क प्लांट में रखे गए कार्यक्रम के दौरान वहां पर लगाए गए मॉडर्न प्लांट का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

भगवंत मान ने वेरका मिल्क प्लांट से से वर्चुअली जालंधर वेस्ट में नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन किया तथा साथ ही पांच करोड़ रुपए की लागत से 66 फुटी रोड को बनाने व स्ट्रीट लाइट का भी भी अनावरण किया। भगवंत मान ने इस अवसर पर कहा कि वेरका का उत्पादों को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि वेरका के उत्पादों की पड़ोसी राज्य हिमाचल समेत अन्य राज्यों में भी काफी मांग है। यहां तक कि विदेशों में भी वेरका के उत्पादों की डिमांड हैं। जो भारतीय मूल के लोग विदेशों में रहे हैं वह विशेष तौर पर वेरका के प्रॉडक्ट मंगवाते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेरका देश की राजधानी दिल्ली में भी अपना स्टोर खोलने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

जालंधर में उपचुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर हालांकि सभी दल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, लेकिन सत्ताधारी दल और भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों में तोड़फोड़ की होड़ लगी हुई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने नेता हर रोज दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ कर अपने अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करवा रहे हैं।

लेकिन जो नेता इन दलों में शामिल हो रहे हैं वह कुछ दिनों के बाद फिर से पासा पलट कर घर वापसी भी कर रहे हैं। तोड़फोड़ की इस राजनीति में सबसे ज्यादा डेंट शिरोमणि अकाली दल को पड़ रहा है। सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल के लगातार दौरों को बावजूद भी अकाली दल में टूटन का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। अब तो उनका रिश्तेदार जगबीर बराड़ ही आप में शामिल हो गया है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *