Nagar Nigam Election Punjab: पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, वार्डबंदी को लेकर कब जारी होगा नोटिफिकेशन, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Nagar Nigam Election Punjab: पंजाब में नगर निगम चुनाव अभी लंबा खिंच सकता है। कारण यह है कि अभी तक वार्डबंदी ही फाइनल नहीं हुई। आज चंडीगढ़ में होने वाली डी-लिमिटेशन बोर्ड की मीटिंग भी रद्द हो गई है। जिससे नगर निगम के चुनाव लड़ने वाले की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को अभी और इंतजार करना पडे़गा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

जालंधर नगर निगम की बात करें तो इस बार 85 वार्डों पर चुनाव होगा। वार्ड बढ़ाने के लिए सर्वे हो चुका है, इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। इसी पर आज चंडीगढ़ में डी लिमिडेशन बोर्ड की मीटिंग होनी थी, जो रद्द हो गई है। इससे पहले विधानसभा सेशन के चलते 10 मार्च को बोर्ड की मीटिंग टाल दी गई थी।

जालंधर से डी लिमिटेशन बोर्ड में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह, कांग्रेस के ही विधायक बावा हैनरी, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली औऱ आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को शामिल हैं, इन लोगों को आज की मीटिंग में शामिल होना था। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जालंधर कैंट हलके में 5 नए वार्ड बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

पांच नए वार्ड बनने से जालंधर में अब 85 वार्डों पर इलेक्शन करवाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पहले बोर्ड के सदस्यों के सामने ड्राफ्ट आना है, उसके बाद रिजर्व वार्ड तय होंगे। इस प्रक्रिया के बाद वार्डों के हदों व पूरे शहर की हदबंदी की नोटिफिकेशन जारी होगी।

इससे पहले वार्डों को बढ़ाने को लेकर शहर के लोगों से आपत्ति एवं सुझाव भी मांगे जाएंगे। इस सबके बीच बोर्ड की बैठक आज रद्द तो गई गई है, लेकिन अभी तक नहीं तारीख नहीं बताई गई है। अगर देखा जाए तो बोर्ड की मीटिंग के बाद भी अप्रैल पूरा महीना प्रक्रिया में निकल जाएगा। जानकार बताते हैं कि मई से पहले नोटिफिकेशन संभव नही है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *