Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों एवं औरतों की गुमशुदगी और शोषण की रिपोर्ट करने के लिए चैट बोट नंबर जारी

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,073 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पुलिस बल के वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण पर ज़ोर देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि लोगों को समस्याओं का ऑनलाइन माध्यम के द्वारा उनके घरों में ही हल करने की सुविधा देना समय की ज़रूरत है।

यहाँ इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩेस (आई.एस.बी.) में औरतों और बच्चों की गुमशुदगी और शोषण की रिपोर्ट करने के लिए चैट बोट (95177-95178) लॉन्च करते हुए और महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के बारे में वर्कशॉप का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश सेवा में अनगिनत बलिदान देने की पंजाब पुलिस की गौरवमयी विरासत रही है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अपना मुख्य कर्तव्य निभाते हुए पंजाब पुलिस ने हमेशा देश और इसके लोगों के हितों की रक्षा की है। भगवंत मान ने कहा कि बदल रहे हालातों में पुलिस बल के लिए चुनौतियाँ कई गुना बढ़ी हैं, जिसके लिए कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार समय की ज़रूरत बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर सख़्ती से निगाह रखने के अलावा पुलिस बल को कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय कई लकीर से हटकर पहलें की गई हैं और लोगों को सुविधा देने के लिए ऐसी और पहलें करने की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्यौगिकी का युग है। इसलिए लोगों की समस्याओं का निर्णय ऑनलाइन सुविधाओं के द्वारा उनके घरों में ही करने पर काफी ध्यान देने की ज़रूरत है।

समूची न्याय-प्रणाली में सिरे से सुधार करने की ज़रूरत है

मुख्यमंत्री ने कहा कि समूची न्याय-प्रणाली में सिरे से सुधार करने की ज़रूरत है और पुलिस इस प्रणाली का केंद्र है, जिसमें तत्काल सुधारों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस सुधारों का मंतव्य नैतिक मूल्यों, सभ्याचार, पुलिस संगठन की नीतियों और सदाचार में बदलाव होगा, जिससे पुलिस लोकतांत्रिक नैतिक मूल्यों, मानवीय अधिकारों और कानून के मुताबिक अपने कर्तव्य निभा सके।

भगवंत मान ने कहा कि इसका एक मंतव्य सुरक्षा क्षेत्र के अन्य भागों से निपटने के लिए पुलिस को योग्य बनाना है, जिनमें मैनेजमेंट और निगरानी की जि़म्मेदारियां शामिल हैं। संगरूर सांसदीय हलके की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जि़ले के हरेक कोने पर नजऱ रखने के लिए वहां आधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने शुरू किए हैं।

सी.सी.टी.वी. पुलिस की तीसरी आँख

उन्होंने ऐलान किया कि इसको अब राज्य भर में लागू किया जाएगा, जिससे पुलिस पर काम का बोझ घटाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रभावशाली तरीके से नजऱ रखी जा सके। भगवंत मान ने सी.सी.टी.वी. कैमरों को पुलिस की तीसरी आँख बताया और कहा कि इनसे किसी भी असुखद घटना से निपटने के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने विभाग के आधुनिकीकरण के लिए पुलिस बल द्वारा पहलों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानव तस्करी पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे समाज के लिए गंभीर ख़तरा बन रही है। भगवंत मान ने कहा कि इस खतरे के साथ सख़्ती से निपटने की ज़रूरत है, जिसके लिए पुलिस द्वारा लकीर से हटकर चैट बोट नाम की पहल एक स्वागतयोग्य कदम है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

पुलिस से काम का बोझ घटाने के लिए गाँवों या घरों के स्तर पर सलाह-परामर्श करने की प्रणाली को मज़बूत करने की ज़रूरत को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जहाँ राज्य में सामाजिक ताना-बाना मज़बूत होगा, वहीं लोगों के बीच आपसी प्यार भी बढ़ेगा। भगवंत मान ने कहा कि इससे सामाजिक बदनामी के अलग-अलग कारणों को ख़त्म करने में मदद मिलेगी और सभी के लिए समान अवसरों वाला समाज सृजन करने का रास्ता साफ होगा।

चैट बोट को पुलिस प्रणाली में सुधार के लिए नवीन पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील मुल्क को लोगों की समस्याओं का तेज़ी से समाधान करने के लिए वाट्सऐप चैट बोट और अन्य ऑनलाइन तरीकों की ज़रूरत है। औरतों को हरेक क्षेत्र में आगे आने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्धी राज्य सरकार ने बेमिसाल कदम उठाते हुए सात औरतों को डिप्टी कमिश्नर और पाँच को एस.एस.पी. नियुक्त किया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता साफ होगा

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि यह अफ़सर राज्य और इसके लोगों की बेमिसाली सेवा कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह अफ़सर अन्य औरतों को आगे आने एवं अपने परिवारों के लिए कमाऊ बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे दहेज और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियाँ अपने आप हल हो जाएंगी और महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता साफ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औरतों को दरपेश समस्याओं का हल करने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब में 10 महिला पुलिस थाने स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि औरतों को इंसाफ़ सुनिश्चित बनाने के लिए यह थाने बढिय़ा तरीके से काम कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब भर में ऐसे और थाने स्थापित करने पर विचार कर रही है।

लड़कियों ने हरेक क्षेत्र में लडक़ों को पछाड़ा है

अपनी लिखी कविता ‘न तो मुझे जन्म से पहले ही मारा गया, न ही मेरे जन्म का दुख ही सहा गया’ सुनाते हुए मुख्यमंत्री ने हरेक क्षेत्र में औरतों के लिए समान अवसरों की वकालत की। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने हरेक क्षेत्र में लडक़ों को पछाड़ा है और अगर लड़कियों को अवसर मिले तो वह हरेक क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकती हैं।

भगवंत मान ने कहा कि नौजवान समाज की बुनियाद हैं और उनको विश्व स्तरीय शिक्षा के अवसर मुहैया करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही, जिससे वह देश के सामाजिक-आर्थिक विकास का अभिन्न अंग बन सकें। इससे पहले सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विभाग बच्चों को ही नहीं, बल्कि बचपन को भी बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *