Punjab News: विजीलैंस की टीम ने दो अफसरों के साथ एक महिला को किया काबू, पढे़ं पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान अमरजीत सिंह, नायब तहसीलदार, उप तहसील अटारी, बलविंदरजीत सिंह, पटवारी और एक महिला के खिलाफ अपने सरकारी पदों का दुरूपयोग करने और राजस्व रिकॉर्ड में महिला के नाम पर ज़मीन के हस्तांतरण के दौरान उसे अनुचित लाभ देने का आपराधिक मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस मामले में बलविंदरजीत सिंह पटवारी, अब कानूनगो, राजस्व हलका नेष्टा, जि़ला अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी अधिकारियों और महिला के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जाँच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

अधिक विवरण देते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने कहा कि जाँच के दौरान यह सामने आया है कि उक्त राजस्व अधिकारियों ने गाँव मुहावा, अमृतसर जि़ले की हरजीत कौर के साथ सांठगांठ कर 79 मरले ज़मीन उनके नाम पर हस्तांतरित की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि उक्त महिला के नाम पर भूमि हस्तांतरित करते समय, आरोपी अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

क्योंकि उक्त भूमि के मालिक की मृत्यु वर्ष 1959 में हुई थी और जाली डीड कीफोटोकॉपी के आधार पर भूमि का हस्तांतरण भूमि मालिकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *