Punjab Politcs: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा ऐलान, पढ़ें

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 776 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politcs:  भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग संगठनातमक बैठकें की। रूपाणी ने कहा कि पंजाब भाजपा नगर निगम सहित पंजाब में होने वाले सभी स्थानीय और जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विजय रुपाणी ने पहली बैठक प्रांतीय कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ और दूसरी बैठक विधानसभा प्रभारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ की, जिसमें विजय रूपाणी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, वार्डबंदी को लेकर कब जारी होगा नोटिफिकेशन

इस मौके पर विजय रूपाणी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, महामंत्री श्रीनिवासलू, राकेश राठौर, अनिल सच्चर, मनोरजन कालिया, के के भंडारी, महेंद्र भगत, सुशील शर्मा, पंकज ढींगरा, रंजीत पवार आदि मौजूद थे।

विजय रूपाणी ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में होने वाले सभी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन में पंजाब तथा पंजाबियों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि पंजाब एक हंसता-खेलता हुआ, रंगला और समृद्ध पंजाब बने। भाजपा पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने पंजाबियों से भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है।

Punjab Politcs: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा ऐलान, पढ़ें
जालंधर में पत्रकारों से बात करते विजय रूपाणी व अन्य

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं।

शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों की समस्याओं को पंजाब सरकार तक पहुंचाने के लिए उनकी आवाज उठाने में संकोच न करें और यदि पंजाब सरकार या प्रशासन उनकी आवाज नहीं सुनता तो विरोध-प्रदर्शन करने से भी पीछे ना हटें। अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा विपक्षी दल की भूमिका बखूबी निभा रही है और हम पंजाब सरकार को पंजाबियों से किए वादों को भूलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत दुःखी हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

अश्वनी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार पंजाबियों का अपमान कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के शिलान्यास पर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम के ऊपर अपना नाम लिखना है। उन्होंने खटकड़कलां के सेहत केंद्र से शहीद भगत सिंह जी और उनके चाचा अजीत सिंह जी की तस्वीरें हटाने की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हमारे शहीदों का अपमान कर रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में बेमौसम बारिश, हवा, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की पकी फसल और सब्जियों को बर्बाद कर दिया है। पंजाब सरकार को तुरंत किसानों को कम से कम पचास हजार रुपये प्रति एकड़ और खेतिहर मजदूरों को 5000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल, सब्जियां और हरे चारे की बर्बादी का उन्हें बहुत दु:ख है। उन्होंने मांग की कि फाजिल्का जिले के गांव मीन आये तूफान के कारन लोगों के घरों को हुए नुकसान का भी पंजाब सरकार तत्काल मुआवजा दे।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *