Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 30 मार्च को फिर बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Weather: पहले से ही मौसम की मार झेल रहे पंजाब के किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम के एक और करवट लेने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 30 मार्च को राजस्थान में फिर से बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

मार्च के आखिरी 2 दिनों में दिल्ली में और बारिश की संभावना है। IMD का कहना है कि मार्च के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रह सकता है। दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। 29 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। IMD के मुताबिक, 30 मार्च को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

30 और 31 मार्च को, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में आज बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 31 मार्च से कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ #bhagwantmann #cmmann #punjabnews #bhagwantmaanupdates




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar