Crime News: बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को ASI ने मारी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, बिहार। Crime News: जहानाबाद में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक (23) को ASI ने गोली मार कर दी है। पुलिस चेकिंग देख युवक भागा तो एएसआई ने पीछा कर उसे गोली मार दी। घटना मंगलवार की है। गोली चलाने वाले एएसआई मुमताज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Crime News: बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को ASI ने मारी गोली

उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसपी दीपक रंजन ने पूरी चेकिंग टीम को सस्पेंड कर दिया है। इस टीम में ओपी प्रधान, एएसआई भीम कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल कुमार महेश शामिल हैं। युवक का नाम सुधीर है। वह नालंदा जिले के कोरथू गांव का रहने वाला है। पिता रविंदर यादव ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और पिछले साल उसकी शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

वह इकलौता बेटा है। उनकी तीन बहनें हैं। फायरिंग करने वाले एएसआई का नाम मुमताज अहमद है। हालांकि, पिता ने पहले एसएचओ चंद्रहास कुमार पर फायरिंग का आरोप लगाया था। पिता ने कहा- चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजरा।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने गोली मार दी। गोली सीने में लगी और चीरते हुए रीढ़ की हड्‌डी में फंस गई।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *