Guru Kirpa Train Yatra: सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, ‘गुरु किरपा यात्रा’ भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Kirpa Train Yatra: केंद्र सरकार ने अमृतसर के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए सिख तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष गुरु कृपा यात्रा ट्रेन (Guru Kirpa Train Yatra) शुरू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बैसाखी पर सिख समुदाय को तोहफा 9 से 15 अप्रैल तक अमृतसर से तीर्थयात्रियों के लिए नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

भाजपा सिख नेताओं ने कहा कि इसके लिए पूरा सिख समुदाय मोदी सरकार का आभारी है। भाजपा के अमृतसर लोकसभा प्रभारी राजिंदर मोहन सिंह छिना ने इसे सिख समुदाय के लिए एक उपहार बताते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के साथ हाल ही में प्रधान मंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उनसे एक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

छिना ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के जरिए सिख समुदाय को अपने ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा। यह विशेष ट्रेन 9 अप्रैल को अमृतसर से रवाना होगी, जो दिल्ली, नांदेड़, बीदर आदि होते हुए श्री हजूर साहिब पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यहां से ट्रेन बिहार के पटना साहिब जाएगी और 15 अप्रैल को दिल्ली से गुरु नगर अमृतसर संगत श्री हरमंदिर साहिब पहुंचेगी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *