Punjab News: मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 478 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से हाईड्रो पावर प्लांट पर प्रस्तावित वाटर सैस लगाने का मुद्दा बुधवार को अपने पहाड़ी राज्य समकक्ष सुखविंदर सुखू के समक्ष उठाया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने सरकारी आवास पर सीएम भगवंत मान से मुलाकात की।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पन-बिजली प्लांट पर प्रस्तावित वाटर सैस लागू करने के बारे में राज्य की चिंता व्यक्त की। भगवंत मान ने कहा कि इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह राज्य के हितों के खिलाफ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वाटर सैस केवल उनके अपने राज्य में पन-बिजली प्लांटो पर ही लगाया जाएगा और कहा कि यह पंजाब में लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

इस मुद्दे को हल करने के लिए, दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव हर पखवाड़े बैठक करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्यों में कोई झगडा न हो। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के उच्च अधिकारी आपसी सहयोग से राज्यों के सामने आने वाले मुद्दों का समाधान करेंगे। उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने एक और मुद्दा उठाते हुए श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी के बीच रोप-वे की बात की जिससे दोनों राज्यों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रोपवे से लाखों तीर्थयात्री इन दोनों ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर सहमत हुए कि इस योजना से दोनों तीर्थस्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी, जो एक दूसरे से काफी दूर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस बीच, दोनों मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पठानकोट-डलहौजी रोपवे परियोजना स्थापित करने पर भी सहमति दी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सुविधा देने के इलावा, यह दोनों राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भी मददगार होगा। उन्होंने इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर भी जोर देते हुए कहा कि पर्यटन की सुविधा के लिए संयुक्त रूप से काम करना दोनों राज्यों के हित में है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *