Goindwal Sahib Jail: पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल फिर सुखिर्यो में, कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 182 शब्द|📅 30 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Goindwal Sahib Jail: पंजाब की गोइंदवाल साहिब (Goindwal Jail) जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आपको बता दें कि गोइंदवाल जेल में बीती रात एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसकी पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी ईशनिंदा के एक मामले में जेल में बंद था। जो तरनतारन के मालमोहरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी इस मामले को आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। उनके अनुसार कैदी की मौत पंखे से लटकने से हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

गोइंदवाल साहिब की जेल पहले भी सवालों के घेरे में रही है। मूसेवाला के हत्यारों के बीच गोइंदवाल जेल से गैंगवार के बाद दो वीडियो सामने आए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुए थे।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *