Punjab Politics : भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के निवास पर किया स्वागत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का जालंधर आगमन पर जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, अमित गिल, चंद्रशेखर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, यजीत हुरिया, नरेश दीवान, विश्व महेंद्रु, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, प्रमोद कश्यप ,विकास शर्मा, गुरमीत सिंह, राजन शर्मा उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में किए जा रहे आगामी कार्यक्रम और रणनीति के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने 10 मई को होने वाले जालंधर लोक सभा के उप चुनावों को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आगे की रणनीति के बारे में समीक्षा की और पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर अपने सुझाव दिए।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *