Indian Premier League 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ ये गेंदबाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 31 Mar 2023

डेली संवाद, मुंबई। Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन से अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के आधिकारिक तौर पर बाहर होने का ऐलान हो गया जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने उनकी जगह पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

31 साल के संदीप ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ 5 मुकाबले खेले हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। संदीप वॉरियर को लेकर बात की जाए तो वह मुंबई इंडियंस की टीम के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं और 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए वह उपलब्ध भी हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

संदीप ने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया था, जब उन्हें श्रीलंका के दौरे पर टी20 मैच खेलने का मौका मिला था। इसके अलावा साल 2019 में संदीप को पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसमें वह अब तक 5 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम करने में कामयाब हो सके हैं। संदीप का टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक 68 मैचों में कुल 62 विकेट अपने नाम किए हैं।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *