Operation Amritpal: भगोड़े अमृतपाल को MP सिमरनजीत मान की सलाह: कहा- Pakistan भाग जाए …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 31 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के मुखिया सिमरजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। उसे रावी नदी पार करके पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Operation Amritpal: भगोड़े अमृतपाल को MP सिमरनजीत मान की सलाह: कहा- Pakistan भाग जाए ...

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

संगरूर से लोकसभा सांसद मान ने कहा, हम 1984 में भी पाकिस्तान गए थे। क्या हम नहीं गए थे? मान ने एक मीडिया संस्थान से इंटरव्यू में ये बातें कहीं। कहा कि अमृतपाल को नेपाल जाने की क्या जरूरत है। उन्हें पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) चले जाना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमृतपाल का पाकिस्तान भाग जाना जायज है तो मान ने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है। सरकार जुल्म कर रही है तो यह सिख इतिहास के हिसाब से जायज है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

आपको बता दें कि गत दिवस अमृतपाल सिंह ने एक और वीडियो जारी किया है। यह वीडियो बीते दिन जारी किए गए वीडियो को लेकर लोगों के मनों में उठ रही शंकाओं को दूर करने के मकसद से जारी किया गया है, जिसमें अमृतपाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि न तो वह किसी दबाव में है, न किसी बात का डर है और न ही उसने गिरफ्तारी या सरैंडर के लिए किसी प्रकार की कोई शर्तें रखी हैं।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

https://youtu.be/KkXeBd5jR94
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *