डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में कुछ दिन पहले फाइनेंस कंपनी में डकैती करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को बटाला पुलिस ने रात में घेरने की खबर सामने आई है। खबर है कि बचाव के लिए लुटेरों के गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब 30 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
वहीं पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह घटना गुरुवार से शुक्रवार के बीच की बताई जा रही है। पुलिस को लूट गिरोह के चार सदस्यों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया। लुटेरे भागने लगे लेकिन पीछा करते हुए पुलिस टीम मजीठा के संगतपुरा गांव के पास पहुंच गई। पुलिस ने 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
वहीं गिरोह के दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ के दौरान लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही जुगराज सिंह को गोली लगी है। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुगराज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें






