Punjab News: पंजाब में गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए हमलावर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन में शुक्रवार को गुरुद्वारे से लौट रहे एक ग्रंथी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने ग्रंथी की टांग काट दी और अपने साथ ले गए। वहीं उन्होंने ग्रंथी के हाथ की उंगलियां भी काट दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

SSP गुरमीत चौहान ने कहा कि 32 वर्षीय सुखचैन सिंह पर बीती रात को खदूर साहिब कस्बे में हमला किया गया और हमलावर घटना के बाद भागने में सफल रहे। चौहान ने कहा कि ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी दो सर्जरी की गई और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

जानकारी के मुताबिक कस्बा खडूर साहिब के सुखचैन सिंह (55) पुत्र शेर सिंह गुरुवार रात करीब आठ बजे गुरुद्वारे से ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाश ग्रंथी की टांग काट कर अपने साथ ले गए। हमले के दौरान ग्रंथी के एक हाथ की उंगलियां भी काट दी गई।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें #NagarNigam #MunicipalCorporation #PunjabNews #election




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar