डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह के कथित साथी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने साहनेवाल से जोगा सिंह को हिरासत में लिया है। यह अमृतपाल सिंह का काफी करीबी बताया जा रहा है। बताया गया है कि अमृतपाल सिंह द्वारा कई बार जोगा सिंह के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
जब अमृतपाल सिंह ने भेष बदल कर पुलिस को चकमा दिया तो उसने जोगा सिंह के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। पुलिस को अब जोगा सिंह से कई खुलासों की उम्मीद है, पुलिस उससे पूछताछ कर अमृतपाल सिंह की लोकेशन तक पहुंच सकती है। पुलिस के मुताबिक, जोगा सिंह अमृतपाल सिंह का काफी करीबी दोस्त था, दरअसल अमृतपाल सिंह जहां भी जाता, जोगा सिंह उसके साथ जाता था।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
बता दें कि अमृतपाल सिंह की पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। अमृतपाल सिंह ने इससे पहले एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद उन्होंने एक ऑडियो जारी किया था और ऑडियो जारी करने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर सिख संगत को जानकारी दी थी कि वह जल्द ही दुनिया के सामने आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरबत खालसा बुलाने की भी अपील की है।