डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: कैबिनेट की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में होगी। बता दें कि यह जानकारी मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने साझा की है। इससे पहले पंजाब कैबिनेट की बैठक (Punjab Cabinet Meeting) 21 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सिविल सचिवालय में हुई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
आपको बता दें कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार नए फैसले नहीं ले पाएगी। अगर सरकार कोई नया आपात फैसला लेना चाहती है तो उसे चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Election) को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आचार संहिता के कारण सरकार कोई नई घोषणा नहीं कर पाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने सभी मंत्रियों को सिविल सचिवालय पहुंचने के आदेश दे दिए हैं। जहां वह आज अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि संकट के बीच सम्मान, कानून व्यवस्था, अब तक के कार्यकाल और सभी विभागों की समीक्षा की जा सकती है।