Operation Amritpal: अमृतपाल के इस साथी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह के साथ पपलप्रीत सिंह पर भी चार मुकदमे दर्ज हैं। पपलप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस के अलावा अब आयकर विभाग भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, 2019-20 में पपलप्रीत सिंह के खातों में 4,48,868 रुपये और मिले। जिसके लिए पपलप्रीत को 14 मार्च को नोटिस देकर 20 मार्च तक पेश होने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पपलप्रीत सिंह को 18 मार्च को अमृतपाल सिंह के साथ भागना था। जिसके चलते वह 20 मार्च को आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हो सका। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पपलप्रीत सिंह यूट्यूब से 8 से 20 हजार रुपये और डेयरी व्यवसाय से 15 हजार रुपये कमाता था।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

मालूम हो कि वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। हर दिन कोई न कोई सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है जो बड़े खुलासे कर रहा है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से यह दावा किया जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब छोड़कर हरियाणा पहुंच गया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस भी संयुक्त अभियान चलाकर अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *