Operation Amritpal: पंजाब पुलिस ने 44 लोगों को किया रिहा, जांच के बाद और 177 लोगों को छोड़ेगी पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अमृतपाल (Amritpal) के समर्थन में राज्य में अमन और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किए गए 44 व्यक्तियों को हिरासत से रिहा कर दिया है। आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑपरेशन के दौरान किसी भी बेकसूर व्यक्ति को परेशान न करने की स्पष्ट हिदायत दी थी।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

यह कार्यवाही इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हेडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल के आदेश के बाद की गई। पंजाब पुलिस एहतियातन हिरासत में लिए गए 177 व्यक्तियों को रिहा कर सकती है। बता दें कि राज्य में शान्ति भंग करने के आरोप में कुल 207 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया था, जिनमें से 30 गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाये गए हैं।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जबकि बाकियों की गिरफ़्तारी सुरक्षा की नज़र से एहतियात के तौर पर की गई है। नशा छुड़ाने में शामिल लोगों को भी किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। IPG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों की तरफ से बाकी व्यक्तियों की जांच की जा रही है, जोकि एहतियातन गिरफ्तारी अधीन हैं और यदि वह किसी भी ठोस आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं पाए गए तो जल्द ही उनको भी छोड़ दिया जाएगा।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *