Operation Amritpal: अमृतपाल के फाइनेंसर को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी मुश्किल में डाल दिया है। वह बार-बार अपना भेष बदलकर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल की करीबी दलजीत कलसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत कलसी पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के बेटे के करीबी हैं। कमर जावेद बाजवा के बेटे साद बाजवा की कंपनी कलसी को फाइनेंस करती थी। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साद बाजवा की कंपनी दुबई में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इसके अलावा दिल्ली के सुभाष चौक का एक और बड़ा फाइनेंसर भी कलसी का काम करता था। कलसी दो महीने के लिए दुबई भी गया था, जहां उसके दुबई में रहने का इंतजाम खालिस्तानी आतंकी लांडा हरिके ने किया था। सुरक्षा एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कलसी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *