Chaitra Navratri 2023: कन्या पूजन के दौरान जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है परेशानी

Daily Samvad
4 Min Read
puja path
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर, उनकी पूजा करने से नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इस वर्ष कन्या पूजन 29 मार्च और कुछ जगहों पर 30 मार्च के दिन किया जाएगा। नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन साधकों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साधक द्वारा की गई छोटी सी गलती भी मां दुर्गा को क्रोधित कर सकती हैं। आइए जानते हैं कन्या पूजन के नियम (Chaitra Navratri 2023 Kanya Pujan Niyam) और कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकरी।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

कन्या पूजन के दिन इस बात का ध्यान रखें की कन्याओं की उम्र 2 से 10 वर्ष के बीच रहे और इनकी संख्या कम से कम 9 होनी चाहिए। साथ ही इन कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाना चाहिए। इसके साथ 9 कन्याओं के साथ कम से कम एक बालक की पूजा भैरव रूप में जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाते हैं और मां भगवती प्रसन्न होती हैं।

कन्या पूजन के दौरान साधकों को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। इस विशेष दिन पर पूर्ण श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन करें और इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसा करते समय कन्याओं पर जरा भी क्रोध ना दिखाएं। साथ ही इस दिन भूलकर भी उन्हें बासी भोजन ना कराएं। ऐसा करने से मां दुर्गा क्रोधित हो जाती हैं और जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

कन्या पूजन के दिन भूलकर भी किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करें। इसके साथ भोजन में लहसुन या प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कन्याओं को भोग लगाने से पहले भोजन को झूठा करना देवी के अपमान के समान माना जाता है। साथ ही इस दिन कन्याओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *