Operation Amritpal: गोल्डन टेंपल में सरेंडर कर सकता है भगौड़ा अमृतपाल सिंह! सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद अमृतसर। Operation Amritpal: पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अंदेशा जताया है कि खालिस्तानी समर्थक और पंजाब में भगोड़ा घोषित अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में मीडिया के सामने सरेंडर करने की फिराक में है। पंजाब पुलिस को आशंका है, अमृतपाल दरबार साहिब में प्रवेश कर श्री अकाल तख्त साहिब पर जाने का प्रयास कर सकता है, और फिर वहां पर मीडिया की मौजूदगी में पब्लिक के बीच सरेंडर करने का इरादा रखता है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

जिसको देखते हुए स्वर्ण मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के अलावा जांच एजेंसियां भी हाईअलर्ट पर है। अमृतपाल की तलाश में पंजाब के कई इलाकों में कल रात से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। पंजाब पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिला था कि होशियारपुर के एक गांव में अमृतपाल अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने इस इलाके में घर घर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

पुलिस ने इनपुट के आधार पर मंगलवार देर रात मरनीयां गांव में अमृतपाल को लेकर तलाशी शुरू की थी और उसकी काउंटर इंटेलिजेंस ब्रांच ने फगवाड़ा तक उस कार का पीछा किया था लेकिन बाद में वह उस कार को छोड़कर फरार हो गया। जिस जगह पर अमृतपाल कार छोड़कर फरार हुआ था पुलिस ने उस पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और इलाके में डोर-टू डोर सर्च ऑपरेशन चला दिया साथ ही बगल के इलाकों में पुलिस ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *