Operation Amritpal: सोशल मीडिया पर Live आने के बाद अब अमृतपाल का परिवार हुआ गायब!

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश लगातार जारी है। पुलिस द्वारा उसको पकड़ने के लिए अलग अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलग अलग जगहों पर दबिश की जा रही है। वहीं अब यह भी जानकारी सामने आई है कि उत्तराखंड से आने के बाद अमृतपाल जालंधर में कपूरथला बॉर्डर के नजदीक एक डेरे में छुपा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

वहीं दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिली है कि अमृतपाल का परिवार भी अपने घर से लापता हो गया है। अमृतपाल का परिवार कल से घर में मौजूद नहीं है। उसके माता-पिता और पत्नी घर पर नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस की निगरानी में हैं, लेकिन कहां है, इसके बारे में पुलिस अभी कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रही।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

बता दें कि राज्य में पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए बड़े स्तर के गिरफ्तारी ऑप्रेशन से बच कर निकलने के तकरीबन 11 दिन बाद ‘वारिस पंजाब दे’ जत्थेबंदी प्रमुख अमृतपाल सिंह के नए वीडियो ने फिर से कौतुहल की स्थिति पैदा कर दी है। एक तरफ जहां इससे अमृतपाल सिंह को देखे जाने व हुलिया बदलने संबंधी विभिन्न तरह के चलाए जा रहे वीडियोज को विराम लगेगा, वहीं पुलिस को लगातार देनी पड़ रही सफाई से भी राहत मिलेगी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *