Jalandhar By Election: जालंधर उपचुनाव में UP के पूर्व मंत्री को BJP ने चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Election) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई जालंधर की लोकसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

इसी के चलते जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को नियुक्त किया है। महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूचना में यह जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इससे पहले पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर उपचुनाव के लिए सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की थी। उल्लेखनीय है कि पंजाब में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिससे जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *