Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह का वीडियो जारी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, डेरों की जांच शुरू हुई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब के संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह का कल एक नया वीडियो जारी होने के बाद से पंजाब पुलिस (Punjab Police) एक्शन में है। पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन के तहत अमृतपाल तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है, जिसके तहत अब पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

सूत्रों की माने तो कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, बठिंडा, जालंधर समेत कई जिलों के डेरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसके आसपास के सभी कैंपों में अर्धसैनिक बलों, स्थानीय पुलिस और खासकर ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और बठिंडा के डेरों को पुलिस निशाना बना रही है। इसके लिए गत दिवस होशियारपुर में ड्रोन की मदद ली गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल उत्तराखंड से आया होगा और इन जिलों में किसी डेरों में छिपा हो सकता है, जिसके लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह की तलाश में जहां-जहां पुलिस छापेमारी कर रही है। उधर, अमृतपाल सिंह ने पिछले दो दिनों में दो वीडियो और एक ऑडियो जारी कर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अमृतपाल को 14 दिन हो गए हैं लेकिन वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि अमृतपाल धार्मिक स्थलों में छिपा हुआ है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *