Bihar News: बिहार में हिंसा की साजिश! CM नीतीश बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, बिहार। Bihar News: बिहार में अलग-अलग जिलों में रामनवमी केा अलग दिन शुक्रवार को जमकर हिंसा हुई। CM के गृह जिला नालंदा और रोहतास में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए धारा 144 लागू है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हिंसा को लेकर साजिश की आशंका जताई।

उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला, अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

वहीं, भाजपा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का दौरा रद्द कर दिया। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां किसी को देख कर काम नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री हमेशा आते ही रहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार हमेशा अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है। हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं। वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह क्यों आ रहे थे और अब क्यों नहीं आ रहे हैं, वे ही बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं- नीतीश कुमार
पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए पहुंचे सीएम नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है। सीएम ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

ये सब बदमाशी कर रहे हैं। इसमें किसी ने कुछ गड़बड़ किया है। वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। बिहार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अब इस तरह की गड़बड़ी कौन कर रहा है, यह भी देखा जा रहा है।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *