डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से एक भारतीय परिवार के सदस्यों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कनाडा पुलिस ने सभी के शव बरामद किए हैं। ये लोग सेंट लॉरेंद नदी में नाव के रास्ते कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
रॉयटर्स ने कनाडा पुलिस के हवाले से बताया है पहले छह शव बरामद किए गए, जबकि दो शव बाद में बरामद किए गए। इनमें एक महिला का शव है जिसके भारतीय नागरिक होने की आशंका है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पहला शव स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5 बजे के अमेरिका-कनाडा सीमा के बीच एक मोहॉक क्षेत्र के दलदल में पाया गया. पुलिस ने गुरुवार को 6 शव बरामद किए थे।
पुलिस का मानना है कि यह दुखद घटना बुधवार रात के दौरान हुई होगी। इसके बाद पुलिस ने हेलीकॉप्टर से तलाशी अभियान शुरू किया तो दो अन्य शव पानी पर उतराते नजर आए। पुलिस ने बताया कि अभी तक कुल 8 शव बरामद हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनमें एक की उम्र तीन साल से कम है। बच्चे के पास कनाडा का पासपोर्ट है। दूसरा बच्चा भी कनाडाई नागरिक है। पुलिस के मुताबिक ये सभी शव दो परिवारों के हैं। इनमें एक रोमानियन मूल का है जबकि दूसरा परिवार भारतीय बताया जा रहा है।
BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी






