Delhi Airport: दुबई जा रहे विमान की IGI पर सुरक्षित लैंडिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दुबई जाने वाला FedEx का कार्गो विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गया है। इसे देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था।हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इससे पक्षी टकरा गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

कार्गो विमान की सुरक्षित लैंडिंग
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कार्गो विमान के पक्षी से टकराने की सूचना के बाद आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शनिवार को शुरू कर दी गई थी। तमाम तैयारियों के बीच विमान ने आईजीआई के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया विमान

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 बजे एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स कार्गो विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, एक पक्षी से टकरा गया। विमान के पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी एटीसी को दी और वापस लौटने की अनुमति मांगी। इसके बाद एटीसी ने सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

हालात पूरी तरह सामान्य

इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई, ताकि किसी भी हालात से निपटा जा सके। फौरन एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य विभाग के कर्मियों को बुला लिया, ताकि यदि कोई अनहोनी हो तो उस स्थिति में क्षति को कम से कम कम किया जाए और त्वरित कार्रवाई हो। पुलिस अधिकारी का कहना है विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *