Indigo Airline: नशे में धुत स्वीडिश यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
IndiGo Flight

डेली संवाद, मुंबई। Indigo Airline: बैंकाक से मुंबई (Bangkok To Mumbai) जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airline) की फ्लाइट में 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 वर्षीय केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

व्यक्ति की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि यह सारी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई है। दरअसल, वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते समय एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट सीट से उठ खड़ा हो गया और सभी यात्रियों के सामने सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *