डेली संवाद, पटियाला। Navjot Singh Sidhu: रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज रिहा हो गए है। रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा हुई थी, लेकिन आज उन्हें एक साल पूरी होने से करीब 48 दिन पहले ही रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुटी नजर आई। ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।
#WATCH | Congress leader Navjot Singh Sidhu released from Patiala jail, approximately 10 months after he was sentenced to one-year jail by Supreme Court in a three decades old road rage case pic.twitter.com/kzVB2vMnpk
— ANI (@ANI) April 1, 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
शुक्रवार को सिद्धू हैंडल से उनके रिहाई की जानकारी दी गई थी। जेल से बाहर आकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे।