Navjot Singh Sidhu Release: थोड़ी देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, पटियाला। Navjot Singh Sidhu Release: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को आज पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है। रिहा होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पहले गुरु घर में माथा टेकेंगे और फिर उसके बाद मंदिर में माथा टेकेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को पिछले एक साल से एक भी छुट्टी नहीं लेने के कारण 48 दिन पहले रिहा किया जा रहा है।

यहां हम आपको बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में एक साल की सजा काट रहे है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई के लिए पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि बीती शाम भी लाल सिंह जेल में नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.40 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.04 बजे से 2.46 बजे तक रहेगा। इन्हीं दो समय के बीच सिद्धू जेल से बाहर आएंगे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज तक सिद्धू ने अधिकतर काम अभिजित मुहूर्त पर ही किए हैं। आपको बता दें कि सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को एक साल की सजा सुनाई थी। इस सिलसिले में उन्हें 18 मई तक जेल में रहना था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

सिद्धू ने इस दौरान एक भी छुट्टी नहीं ली, इसलिए मार्च खत्म होने से 48 दिन पहले उनकी सजा पूरी हो जाएगी और उन्हें आज रिहा कर दिया जाएगा। रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पर एक्शन ले लिया है। अमृतसर ईस्ट में न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को हटा दिया है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *