Punjab News: मान सरकार ने एक साल में युवाओं को दी 28 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, जारी किए आंकड़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्यों में युवाओं को नौकरी दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान राज्य में 28,362 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आपको बता दे कि आज मुख्यमंत्री ने PSPCL में 1320 सहायक लाइनमैन के पद पर चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस मौके पर उन्होंने उनको नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि विभागों में खाली पदों को भरा जाए और हम रोजगार के अधिक अवसर भी सृजित कर रहे हैं। इसी तरह पंजाब सरकार द्वारा एक साल में सभी सरकारी विभागों में 28362 नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

मान ने कहा कि रोजगार हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे सामाजिक बुराइयों से दूर रहें।” सरकार द्वारा दी गई नौकरियों की सूची देखें:-

Punjab News: मान सरकार ने एक साल में युवाओं को दी 28 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, जारी किए आंकड़े

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *