डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: जालंधर में लोकसभा उप चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां एक्टिव हो गए हैं। इसी क्रम में भाजपा ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पंजाब के पूर्व नौकरशाह को पार्टी ज्वाइन करवाया। चर्चा यह है कि इस नौकरशाह को भाजपा जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव लड़वा सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज चंडीगढ़ में पूर्व डीसीपी राजिंदर को भाजपा ज्वाइन करवाया। उन्होंने भाजपा में आने पर पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह का स्वागत किया। उनके साथ भाजाप के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई नेता मौजूद थे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा उपचुनाव की टिकट के लिए राजेश बाघा, डॉ. राजकुमार वेरका के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इस दौरान भाजपा ने नए चेहरे को साथ लिया है। पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह को आज चंडीगढ़ में भाजपा जाॅइन करवाया गया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
भाजपा के जानकार बताते हैं कि वह लोकसभा उप चुनाव में राजिंदर सिंह भाजपा कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रत्याशी के नाम के रूप में राजेश बाघा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि राजिंदर सिंह के आने के बाद समीकरण बदलने लगे हैं। पार्टी संभवता राजिंदर सिंह को ही टिकट देगी।