Toll Plaza: पंजाब का ये टोल प्लाजा अब हुआ फ्री, सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Toll Plaza: पंजाब में टोल प्लाजा को फ्री करने की मुहीम लगातार जारी है। इसी के साथ ही पंजाब के लोगों को आज एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब के एक और टोल प्लाजा को फ्री करने जा रहे है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

मुख्यमंत्री मान आज कीरतपुर साहब टोल प्लाजा को बंद करेंगे। ये टोल आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड पर है। लोगों के इससे एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। टोल कंपनी ने कई बार समझौते का उल्लंघन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

कंपनी ने टोल प्लाजा की अवधि 582 दिन बढ़ाने की अर्जी दी थी, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंपनी ने सरकार के साथ जो एग्रीमेंट किया था उसका उल्लंघन किया है। जल्द ही इसका सारा खुलासा करेंगे।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *