Congress Files Series: कांग्रेस फाइल सीरीज के पहले एपिसोड में भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 02 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली: Congress Files Series: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर हमला बोला है। उसने कांग्रेस फाइल्स के नाम से एक सीरीज शुरू किया है, जिसके पहले एपिसोड में कांग्रेस राज में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

भाजपा की तरफ से जारी वीडियो में  कहा गया कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे हैं। इस दौरान 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले का भी जिक्र किया गया है। वीडियो में कहा गया है कि यह इतना सारा रुपये है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए।

’24 आईएनएस विक्रांत खरीदे जा सकते थे’

वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल मिशन और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के पिछले 10 सालों की चर्चा करते हुए अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप, वीवीआईपी के हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप, एक लाख 86 हजार करोड़ का कोयला घोटाला, एक करोड़ 76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, लगभग 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला और 70 हजार करोड़ का कामनवेल्थ घोटाला।

इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की दलाली का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई, लेकिन मौनी बाबा यानी मनमोहन सिंह खामोश रहे। भाजपा ने अंत में कहा कि कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *