Jalandhar By Election: पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने जालंधर उपचुनाव में इस पार्टी को दिया समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: अपनी जनहितैषी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। सोमवार को पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, (पंजाब) पीएसपीसीएल/पीएसटीसीएल ने आगामी जालंधर उपचुनाव के लिए “आप” को अपना समर्थन दिया।

Jalandhar By Election: पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने जालंधर उपचुनाव में इस पार्टी को दिया समर्थन

पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (सर्कल जालंधर) के एक कार्यक्रम में फेडरेशन के महासचिव लखबीर सिंह ने “आप” पंजाब के महासचिव व मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप सरकार उनकी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को पूरा करेगी, जिन्हें पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों ने नजरअंदाज कर दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

फेडरेशन के सदस्यों ने जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने का फैसला किया और कहा कि केवल “आप” ही आम लोगों की समस्याओं को सुनने और हल करने में दिलचस्पी रखती है। हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मान सरकार राज्य के हर वर्ग की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार जनहितकारी कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

लोग खुद “आप” का समर्थन करने आ रहे हैं, क्योंकि वे भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि “आप” इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि लोग संसद में एक ईमानदार प्रतिनिधि चाहते हैं जो केवल “आप” ही दे सकती है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *