Kotkapura Firing Incident: ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए लोगों का किया धन्यवाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kotkapura Firing Incident: राम नवमी (30 मार्च, 2023, गुरूवार) के अवसर पर गज़टिड छुट्टी होने के मद्देनज़र कोटकपूरा गोली कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने आज बताया कि आम लोग इस केस सम्बन्धी कोई भी जानकारी आगामी गुरूवार (6 अप्रैल, 2023) को उनके साथ सांझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

प्रातः काल 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव के दफ़्तर 6वीं मंजिल, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9-सी में जाकर मिल सकते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि 14 अक्तूबर, 2015 को हुये कोटकपूरा गोली कांड की जांच अंतिम पड़ाव पर पहुँच गई है। ए. डी. जी. पी. ने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वट्सऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. newsit2021kotkapuracase@gmail.com. पर ईमेल करके भी जानकारी सांझा कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा इस पड़ाव पर किसी भी ज़िम्मेदार व्यक्ति की तरफ से दिया गया कोई भी इनपुट/जानकारी एस. आई. टी. के लिए जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। ए. डी. जी. पी. को सौंपी इस ज़िम्मेदारी को निभाने में एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद भी किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

उन्होंने कहा कि कोटकपूरा गोली कांड के साथ जुड़ी जांच की कानूनी प्रक्रिया को मुकम्मल करने के लिए पंजाब के हर व्यक्ति की तरफ से दी कोई भी जानकारी लाभदायक हो सकती है। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव, आई. जी. राकेश अग्रवाल और एस. एस. पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया था।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *