डेली संवाद, नई दिल्ली। Manish Sisodia: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को CBI ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। आप नेता की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाया गया। आप नेता की पेशी दोपहर 2:00 बजे हुई।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
दरअसल आप नेता सिसोदिया दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपी है। दिल्ली की शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच काफी वक्त से घमासान जारी है। CBI ने दिल्ली की अदालत को आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जांच को अहम चरण में बताया, जिसमें सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
आबकारी केस में सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वह सीबीआई के साथ ही ED की जांच का भी सामना कर रहे हैं। सीबीआई की दलील से पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्रायल कोर्ट में अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का मकसद पूरा नहीं होगा।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








