Punjab News: Registries करवाने के लिए 2.25 प्रतिशत स्टैंप ड्यूटी और फीस में छूट 30 अप्रैल तक रहेगी जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की जन हितैषी नीतियों के कारण राज्य में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से मार्च महीने के दौरान रिकॉर्ड आय दर्ज की गई है। साल 2022 के मार्च महीने के मुकाबले मार्च 2023 में रिकॉर्ड 78 प्रतिशत आय का विस्तार हुआ है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से एक मार्च से 31 मार्च, 2023 तक स्टैंप ड्यूटी और फीस में कुल 2.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

मुख्यमंत्री के इस फ़ैसले के स्वरूप पूरे राज्य में लोगों ने ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियां करवाने में बहुत रूचि दिखाई। जिम्पा ने बताया कि मार्च महीने में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में 658.69 करोड़ रुपए आए हैं जबकि मार्च 2022 में यह आय 369.61 करोड़ रुपए थी। पिछले साल के मुकाबले यह आय 78 प्रतिशत ज़्यादा बनती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक के 11 महीनों के दौरान सरकारी खजाने में औसतन 308 करोड़ रुपए प्रति महीना की आय आती रही है जबकि सिर्फ़ एक महीने के दौरान यानि मार्च 2023 में यह आय दोगुनी से भी ज़्यादा रही। राजस्व मंत्री ने कहा कि अप्रैल 2023 के दौरान भी पंजाब के खजाने में पिछले महीनों की अपेक्षा ज़्यादा आय आने की संभावना है क्योंकि स्टैंप ड्यूटी और फीस में 2.25 प्रतिशत की छूट में 30 अप्रैल, 2023 तक का विस्तार कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में किसानों की तरफ से फ़सल की कटाई के बाद ज़मीन-जायदादों की रजिस्ट्री के लिए रुचि दिखाई जाती है और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से स्टैंप ड्यूटी और फीस में छूट सम्बन्धी लिए फ़ैसले का लाभ राज्य के किसान आसानी से ले सकेंगे। काबिलेगौर है कि किसी भी तरह की ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए 1 प्रतिशत एडीशनल स्टैंप ड्यूटी, 1 प्रतिशत पीआईडीबी फीस और 0.25 प्रतिशत स्पैशल फीस में कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

यह कुल छूट 2.25 प्रतिशत बनती है। जिम्पा ने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है।

उन्होंने अपील की कि राज्य के खजाने को और मज़बूत करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी काम के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी काम बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाए। दोषी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *