Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे रिन्यू कराना है तो फॉलो करें ये स्टेप, समय के साथ होगी पैसों की बचत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 04 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Driving Licence: अगर आपकी Driving Licence एक्सपायर होने को है या फिर हो चुकी है तो उसे रिन्यू कराना बहुत आसान है। लाइसेंस के समाप्त हो जाने के बाद रिन्यू कराने के लिए सरकार 30 दिन का समय देती है। आज के इस लेख में हम आपको आसान सी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप घर बैठे अपनी Driving Licence रिन्यू कर पाएंगे।

फॉलों करें ये स्टेप

Online Driving Licence renewal के समय आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। आइए आपको इनके बारे में क्रमवार बताते हैं।

  • सबसे पहले आप सड़क परिवहन मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं।
  • आपको होमपेज की बाईं ओर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ‘सर्विसेस ऑन ड्राइविंग लाइसेंस’ पर क्लिक करें और फिर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। साथ ही आपको इसकी फीस भी ऑनलाइन मोड से ही जमा करनी पड़ेगी।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अब आपको Online Driving Licence Renewal का आवेदन पूरा हो चुका है। सब कुछ सही रहा तो तय समय तक आपके द्वारा बताए गए पते पर नया Driving Licence भेज दिया जाएगा।

    इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

    Driving Licence रिन्यू कराते समय आपके पास कुछ दस्तावेज का होना आवश्यक है। इसमें एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड शामिल है। ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स को अपने पास रख लें।

    ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

    40 साल से अधिक उम्र है तो करें ये काम

    अगर आप 40 से अधिक उम्र के हैं तो आपको Driving Licence रिन्यू कराने के लिए फार्म 1A भरकर डॉक्टर से सर्टिफाइड कराना होगा। आप इस फॉर्म को parivahan.gov.in की वेबसाइट से डाउनलोड करके भर सकते हैं। वहीं अगर आप 40 साल से कम उम्र के हैं तो आपको फार्म 1A भरने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

    ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

    https://youtu.be/ajWG0B7HMj4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *