डेली संवाद, अमृतसर। Fire In Punjab: अमृतसर के इस्लामाबाद खू भल्ला वाला के नजदीक रोज एनक्लेव में आज भयानक हादसा हो गया है। वहां सुबह सुबह एक घर में भयानक आग लग गयी है। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग सुबह करीब पांच बजे लगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में घर के लोग आ गए, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। करीब चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
मकान मालिक गुरविंदर सिंह के अनुसार घर के अंदर 7 सदस्य मौजूद थे जो कि आग की चपेट में आ गए वह बुरी तरह झुलस गए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 3 ने दम तोड़ दिया। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








